फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: जिंदल कंपनी के गेट नंबर-2 के सामने खड़े डीजल टैंकर में लगी आग, काबू पाने में जुटा दमकल विभाग; देखें वीडियो

Sun, 01 Dec 2024 10:29 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में जिंदल कंपनी के गेट नंबर-2 के सामने खड़ी डीजल टैंकर मे रविवार की सुबह अचनाक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप अख्तियार कर लिया। बताया जा रहा है कि आगजनी की इस घटना के समय डीजल टैंकर मे डीजल भर हुआ था। 
विज्ञापन
डीजल टैंकर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में रविवार की सुबह जेपीएल के गेट नंबर-2 के पास खड़ी डीजल टैंकर में अचानक आग लग जाने से हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। घटना की जानकारी के बाद तमनार पुलिस के आलावा फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है।

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, तमनार थाना क्षेत्र मे स्थिति जिंदल कंपनी के गेट नंबर-2 के सामने खड़ी डीजल टैंकर मे रविवार की सुबह अचनाक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप अख्तियार कर लिया। बताया जा रहा है कि आगजनी की इस घटना के समय डीजल टैंकर मे डीजल भर हुआ था। आगजनी की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और तमनार थाने की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। आग बुझाने दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच मे बताया जा रहा है कि खड़ी गाड़ी मे शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना मे अभी तक कोई हताहत नहीं हुई है। सुरक्षा के लिहाज से आसपास के क्षेत्र को खाली करा लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें