फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnandgaon: सीएसईबी कार्यालय परिसर में लगी आग, रिपेयरिंग के लिए आए कई ट्रांसफार्मर जलकर हुए खाक

Sun, 01 Dec 2024 09:47 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

आग लगने से रिपेयरिंग के लिए और वहां रखे हुए पुराने ट्रांसफार्मर में आग लग गई, जिसमें 8 से 10 ट्रांसफार्मर शामिल हैं।
विज्ञापन
धू-धू कर जलते ट्रांसफार्मर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनांदगांव के कैलाश नगर स्थित सीएसईबी कार्यालय परिसर में रविवार शाम लगभग पांच 5:30 बजे के करीब अचानक आग लग गई, आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। आग लगने से परिसर के यार्ड में रखे लगभग 8 से 10 ट्रांसफार्मर जल गए। इसकी सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


शहर के कैलाश नगर स्थित विद्युत विभाग सीएसईबी कार्यालय परिसर के यार्ड में अचानक आग लग गई, आग इतनी जबरदस्त थी कि उसका गुबार दूर तक नजर आ रहा था, वहीं इसकी सूचना मिलते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। 

आग लगने से रिपेयरिंग के लिए और वहां रखे हुए पुराने ट्रांसफार्मर में आग लग गई, जिसमें 8 से 10 ट्रांसफार्मर शामिल हैं। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जिसका पता लगाया जा रहा है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि आज आग लगने की सूचना मिली थी, सीएसईबी कार्यालय के यार्ड में आग लगी है आग से कोई जनहानि नहीं हुई आग पर पूरी तरीके से फायर ब्रिगेड की मदद से काबू पा लिया गया है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। जांच की जा रही है। इसके बाद ही पता चल पाएगा कि आग कैसे लगी फिलहाल आग बुझा ली गई है।
विज्ञापन


सुधार कार्य के लिए यार्ड में बहुत सारे ट्रांसफार्मर रखे थे। यार्ड में रखे इन ट्रांसफॉर्मर में ही आग लग गई आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गई,आग इतनी जबरदस्त थी कि इसका गुब्बर देखा जा सकता है,फिलहाल फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर आप काबू पा लिया गया है और करण का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें