फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: चलती हुई कार में लगी आग, चालक ने किसी तरह निकलकर बचाई अपनी जान; देखें वीडियो

Thu, 14 Nov 2024 09:50 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले में एक चलती हुई कार में अचानक आग लग गई। आग लगने से कार चालक झुलस गया। किसी तरह उसने अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया है। 
 
विज्ञापन
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरगा थाना अंतर्गत कनकी मार्ग भलपहरी गांव के पास चलती कार में अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना 112 और दमकल वाहन को दी गई, लेकिन दोनों के आने से कार धूं-धूं कर जल गई। राहगीर आते-जाते इस दृश्य को देख रहे थे। कई लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी किया।

विज्ञापन




बताया जा रहा है कि कार कोरबा से कनकी की तरफ जा रही थी। इस दौरान अचानक आग लग गई। वाहन चालक किसी तरह भाग पाता आग की लपटें इतनी तेज थी कि चालक भी गंभीर रूप से झुलस गया। किसी तरह बाहर निकलकर उसने अपनी जान बचाई। 112 के आरक्षक दीपेंद्र कंवर और चालक अजय सोनी ने किसी तरह आंग पर काबू पाने का प्रयास किया और इसकी सूचना दमकल वाहन को दी। कार चालक की हालत को देखते हुए 112 के चालक और आरक्षक दोनों ही उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उरगा थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया की घटना की जानकारी ली गई है। वहीं, आग कब, कैसे और किन परिस्थितियों में लगी है, इस बात का पता नहीं चल सका है। पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें