फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: जगदलपुर शहर के बीचों-बीच घर में लगी आग, घंटो की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

Sat, 18 Jan 2025 09:56 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में एक घर में आग लग गई।  घर के पास रहने वाली एक नगर सेना की महिला सैनिक ने अपने फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी। टीम ने घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
 
विज्ञापन
घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर शहर के बीचों-बीच तिरंगा चौक में एक घर में आग लग गई। घर के पास रहने वाली एक नगर सेना की महिला सैनिक ने अपने फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही तत्काल टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, तिरंगा चौक निवासी जय कुमार झाली के घर से अचानक धुंआ निकलता देख आसपास के लोगों को आग लगने की जानकारी मिली। साथ ही परिवार के लोग खुद ही घर के बाहर थे। आग लगने की जानकारी लगने के बाद परिवार के लोग खुद ही घर के अंदर नही जा रहे थे क्योंकि किचन में दो सिलेंडर रखे हुए थे। 

घटना की जानकारी महिला नगर सैनिक अरूसा बघेल द्वारा फायर बिग्रेड को दी। इसके बाद जब टीम मौके पर पहुंची तो गली छोटी होने के कारण वाहन अंदर नहीं जा सका। ऐसे में वाहन को सड़क पर खड़ा करने के बाद पाइप लाइन को अंदर ले जाया गया, जहां घंटो की मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें