फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: कार और ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, डाटा एंट्री ऑपरेटर की मौत; तीन घायल

Mon, 17 Mar 2025 10:52 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कार और ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में जीएसटी विभाग रायगढ़ के डाटा एंट्री ऑपरेटर की मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
कार और ट्रैक्टर की टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भूपदेवपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम एनएच-49 पर कार और ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में जीएसटी विभाग रायगढ़ के डाटा एंट्री ऑपरेटर की मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए है। इस दुर्घटना में कार भी पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम साढ़े सात बजे एनएच-49 में भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मुरा चौक के पास कार क्रमांक सीजी 13 एपी 4803 और एक ट्रैक्टर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में एक जीएसटी विभाग रायगढ़ के डाटा एंट्री ऑपरेटर शिव यादव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, जीएसटी विभाग के तीन क्लर्क स्टाफ रजत मिश्रा, अर्जुन गुप्ता, राजकुमार पैंकरा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम रायगढ़ से चार जीएसटी कर्मचारी कार में सवार होकर किसी काम के सिलसिले में खरसिया जा रहे थे। वे एनएच 49 में मुरा चौक के पास पहुंचे ही थे, तभी सामने की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर चालक से उनकी कार की जोरदार भिड़ंत हो गई और यह घटना घटित हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें