फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंतेवाड़ा: सुरक्षाबलों संग मुठभेड़ में ढेर हुई महिला नक्सली, पीएलजीए की प्लाटून नंबर 16 की थी सदस्य, 2 लाख का था इनाम

Mon, 31 May 2021 11:46 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा

सार

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों के साथ हुए मुठभेड़ में एक महिला नक्सली मारी गई। उस  पर दो लाख रुपये का इनाम था। सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से दो देसी बंदूक, दो किलोग्राम वजनी बारूदी सुरंग बरामद किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने एक इनामी महिला नक्सली को मुठभेड़ में मार गिराया है। दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने सोमवार को यहां बताया कि जिले के गीदम थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुमालनार गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने एक महिला नक्सली वेको पैक्को (24) को मार गिराया है।

विज्ञापन


नक्सलियों ने शुरू की थी गोलीबारी
पल्लव ने बताया कि गीदम थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना के बाद क्षेत्र में डीआरजी के दल को गश्त पर रवाना किया गया था। दल जब गुमालनार गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

कुछ देर बाद फरार हुए नक्सली
उन्होंने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। बाद में जब सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां नक्सली वेको का शव बरामद किया गया। 
विज्ञापन


पीएलजीए की सदस्य थी महिला नक्सली
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला नक्सली वेको बीजापुर जिले के भैरमगढ़ क्षेत्र की निवासी थी। वह पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की प्लाटून नंबर 16 की सदस्य थी। उस पर दो लाख रुपये का इनाम था। पल्लव ने बताया कि सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से दो देसी बंदूक, दो किलोग्राम वजनी बारूदी सुरंग और अन्य सामान बरामद किया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

मालूम हो कि इससे पहले छत्तीसगढ़ के सुकमा के सिलगेर गांव में पुलिस कैंप पर नक्सलियों ने गोलीबारी की थी। इतना ही नहीं नक्सलियों का साथ कुछ ग्रामीणों ने भी दिया। सभी मे मिलकर पुलिस कैंप को जलाने की कोशिश की। इसके अलावा सुरक्षाबलों पर पत्थर भी बरसाए गए। ग्रामीणों के बीच छुपे नक्सलियों द्वारा फायरिंग की गई जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की। इसमें तीन ग्रामीणों की भी जान चली गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें