फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: पिता ने किया बेटियों का यौन शोषण; बच्चियों ने बयान दिया, पर पुलिस बोली-मेडिकल में पुष्टि नहीं

Thu, 13 Oct 2022 04:29 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

चकरभाठा थाना प्रभारी मनोज नायक का कहना है कि प्रारंभिक जांच और पूछताछ में पता चला है कि बच्चियों का पिता मानसिक रोगी है। बच्चियों का मेडिकल कराया है, उसमें दुष्कर्म या यौन शोषण की पुष्टि नहीं हुई है। CWC लिखित प्रतिवेदन देगी तो कार्रवाई करेंगे। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दो बच्चियों के उनके ही पिता से यौन शोषण का मामला सामने आया है। दोनों बच्चियां चार और छह साल की हैं। दोनों बच्चियों ने आंगनबाड़ी जाने के दौरान वहां की कार्यकर्ता को बताया था।  दोनों बच्चियों के बाल कल्याण समिति (CWC) में भी बयान हुए। इसके बावजूद पुलिस ने अभी तक FIR दर्ज नहीं की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मेडिकल में ऐसी पुष्टि नहीं हुई है। अगर CWC की ओर से पत्र आएगा तो कार्रवाई करेंगे। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। 
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को दी बच्चियों ने जानकारी
दरअसल, गुरु घासीदास सेवादार संघ (GSS) के साथ आई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रियंका सिंह ने बताया कि करीब छह माह पहले से दोनों बहनों ने आना शुरू किया था। वह हमेशा गुमसुम रहती हैं और उन्हें चलने में दिक्कत थी। इस पर जब उनसे प्यार से पूछताछ की गई तो बच्चियों ने पिता की गंदी हरकत के बारे में जानकारी दी। दोनों बच्चियों ने बताया कि उनकी मां छोड़कर चली गई है। इसकी जानकारी CWC को दी तो दोनो बच्चियों के रेस्क्यू कराने में बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ा। 

CWC में भी बयान, पर 10 दिन बाद भी FIR नहीं
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सिंह ने बताया कि दोनों बच्चियों ने CWC ने भी बच्चियों के बयान लिए हैं। आरोप है कि घटना के सामने आने के 10 दिन बाद भी पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की है। जबकि नियमानुसार सबसे पहले मामला दर्ज होना चाहिए। पुलिस मामले को दबाने के प्रयास में लगी हुई है। आरोप है कि मामला उजाकर करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रियंका सिंह को धमकी देकर डराया जा रहा है। उन्होंने थाने में शिकायत की तो उनके ऊपर ही बच्चियों को भड़काने का आरोप लगा दिया। 
विज्ञापन


दो दिन में कार्रवाई नहीं होने पर प्रदर्शन की चेतावनी
गुरू घासीदार सेवा संघ की विधिक सलाहकार प्रियंका शुक्ला ने बताया कि संगठन की एक टीम 11 अक्तूबर को बच्चियों के गांव गई थी। वहां जाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आसपास के लोगों से बातचीत की गई। वहीं CWC का भी कहना है कि बच्चियों का स्टेटमेंट पुलिस को दिया गया है। आरोप लगाया कि इसके बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस बोल रही है कि बच्चियों ने कोई बयान नहीं दिया है। संगठन ने दो दिन में कानूनी कार्रवाई नहीं होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें