फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता का सपना हुआ पूरा: सुमित चंद्रम का नेवी में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन, परिजनों और क्षेत्र में खुशी का माहौल

Sun, 26 May 2024 01:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सक्ति

सार

सक्ती जिले के डभरा नगर के युवा सुमित चंद्रम का भारतीय नौ सेना नेवी में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ है। इस पद पर पहुंचने वाले सुमित क्षेत्र के प्रथम युवक हैं। 
विज्ञापन
सुमित चंद्रम का नेवी में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सक्ती जिले के डभरा नगर के युवा सुमित चंद्रम का भारतीय नौ सेना नेवी में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ है। इस पद पर पहुंचने वाले सुमित क्षेत्र के प्रथम युवक हैं। भारतीय नौसेना अकादमी, केरल में उन्हें दीक्षांत समारोह में चीफ ऑफ द नेवल स्टाफ रीलींग ट्रॉफी प्रदान की गई और पुणे में पोस्टिंग दी गई।

विज्ञापन


लेफ्टिनेंट सुमित चंद्रम डभरा निवासी देवनारायण और उषा चंद्रम के पुत्र हैं। सुमित के पिता देवनारायण चन्द्रम का सपना था कि बेटे को देश सेवा मे भेजें। उन्ही के सपने को साकार करते हुए आज सुमित ने इस मुकाम को हासिल किया है। दीक्षांत समारोह में एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने इन्हे पोस्टिंग लेटर प्रदान किया है। जिससे आज देश, राज्य, जिला के साथ-साथ समाज भी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। 
 

इस कार्यक्रम में भाग लेने हेतु उनके परिवार के चार सदस्यों को सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया गया था। बता दे कि पूरे भारत में जलसेना में लेफ्टिनेंट के लिए कुल 20 लोगों का चयन हुआ। सुमित चंद्रम बचपन से ही होनहार था। सुमित ने कक्षा 6वीं से ही सैनिक स्कूल अंबिकापुर में प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। उसके बाद NDA में चयन पश्चात INA, एजीमाला, केरल में 4 वर्ष की कठिन ट्रेनिंग पूर्ण किया। इस उपलब्धि पर डभरा नगरवासियों ने सुमित चन्द्रम और उनके परिवार को उज्जवल भविष्य की कामना के साथ बधाई और शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें