फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापी है ये नाना: घर में नहीं था कोई... मौका देख विवाहिता बेटी को बनाया हवस का शिकार; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 24 Feb 2024 10:42 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेली

सार

मुंगेली में एक अधेड़ ने रिश्तों को कलंकित कर दिया। यहां मूक बधिर नव विवाहिता से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी को फास्टरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिश्ते को कलंकित कर मानवता को तार-तार करने की घटना सामने आयी है। फास्टरपुर थाना क्षेत्र के युवक ने अपनी मूक बधिर पत्नी को अपने माता-पिता के साथ थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। वह घरेलू काम से लोरमी गया था और उसके माता-पिता खेत में काम करने गए थे। भतीजा-भतीजी स्कूल गये थे। घर में उसकी मूक बधिर पत्नी अकेली थी। तब पड़ोस के गांव मे रहने वाला उसका नाना ससुर उसके घर आकर पीने के लिये पानी और खाने के लिए खाना मांगने लगा। 

विज्ञापन


जैसे ही खाना और पानी लेने के लिए उसकी पत्नी किचन में गई तो घर में मौका देखर कर दरवाजा बंद कर मूक बधिर को अपनी हवस का शिकार बना लिया। जबरदस्ती खींचकर बेडरूम में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

मूक बधीर पीड़िता ने घटना के दौरान जोर जोर से चिल्लाई। तभी आरोपी अपने गांव की तरफ भागने लगा। इसके बाद पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के आदेश पर दुष्कर्म के आरोपी तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे ज्युडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया है। दुष्कर्म के आरोपी की छवि गांव में खराब है। पूर्व में भी उसके द्वारा गांव में अश्लील हरकत की जा चुकी थी। लेकिन लोक लाज को ध्यान में रखकर लोगों द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें