फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh News: होली से पहले किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, 25 लाख से अधिक खातों में राशि अंतरित

Sat, 28 Feb 2026 07:39 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कृषक उन्नति योजना के तहत प्रदेश के 25.28 लाख किसानों के खातों में 10,324 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कृषक उन्नति योजना के तहत प्रदेश के 25.28 लाख किसानों के खातों में 10,324 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की। बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के रहंगी से आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के किसानों से वर्चुअल संवाद भी किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर बिलासपुर जिले के 1.25 लाख से अधिक किसानों के खातों में 494.38 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि होली से पहले किसानों को आर्थिक संबल देने के उद्देश्य से यह राशि जारी की गई है, ताकि वे त्योहार बेहतर ढंग से मना सकें। उन्होंने सरकार को किसान हितैषी बताते हुए कहा कि धान खरीदी, शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार जैसे कदम किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में उठाए गए हैं।

कार्यक्रम के दौरान 263.17 करोड़ रुपये की लागत के 89 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया गया। इनमें 15.99 करोड़ रुपये के सात पूर्ण कार्यों का लोकार्पण तथा 247.18 करोड़ रुपये के 82 नए कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने चकरभाटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन, मंगला में माध्यमिक शाला को हाई स्कूल में उन्नत करने और रहंगी के खेल मैदान में बाउंड्रीवाल व स्टेज निर्माण की घोषणा की। साथ ही सतनामी समाज और आदिवासी समाज के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 50-50 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

कार्यक्रम में किसानों ने वर्चुअल संवाद के माध्यम से मुख्यमंत्री का आभार जताया। कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने फसल विविधीकरण पर जोर देते हुए दलहन-तिलहन उत्पादन बढ़ाने की अपील की। अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2025-26 में भी 25 लाख से अधिक किसानों को 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें