फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weater News: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव, छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, गरज-चमक के साथ होगी तेज बारिश

Sat, 16 Aug 2025 09:12 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के कारण छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के कारण छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जबकि अन्य संभागों में सामान्य बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


बीते 24 घंटे में प्रदेश के सभी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। दुर्ग और बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में भारी बारिश हुई। 15 अगस्त को औसतन प्रदेशभर में बारिश दर्ज की गई थी। शुक्रवार को राजनांदगांव जिले में सबसे अधिक 119 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

तापमान का हाल
रायपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सर्वाधिक था। राजनांदगांव का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, बिलासपुर में अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री और न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


सक्रिय सिस्टम
ओडिशा और आंध्रप्रदेश की सीमा से लगे तटीय क्षेत्रों में बंगाल की खाड़ी पर निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इससे जुड़ा ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है और दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका है। इसके अलावा एक द्रोणिका पश्चिम बंगाल के मैदानी इलाकों से होते हुए पूर्वी अरब सागर तक सक्रिय है, जो दक्षिण ओडिशा, उत्तरी आंध्रप्रदेश, उत्तरी तेलंगाना और दक्षिण महाराष्ट्र से होकर गुजर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें