कटेकल्याण थाना क्षेत्र के मेटापाल पटेलपारा में रहने वाले ग्रामीण को काम करने के दौरान एक सांप ने काट लिया। घटना के बाद घायल को बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि लच्छु पोडियामी (37) 26 नवंबर को अपने गांव के कुम्मा पोडियामी, लखमू पोडियामी, सोमडु बेजामी के साथ हिड़मा के खेत में मेड़ बनाने का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक एक सांप ने लच्छु के पैर में डस लिया। घटना के बाद घायल को बेहतर उपचार के लिए दंतेवाड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से 108 के माध्यम से उसे मेकाज रेफर किया गया। यहां उपचार के दौरान ग्रामीण की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर का पता चलते ही घर मे मातम छा गया। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।