फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 दिन बैंक के चक्कर काटने के बाद नहीं बदली किसान के नोट, लगाई फांसी

Mon, 14 Nov 2016 01:35 PM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला /दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन
500 और 1000 के पुराने नोट बंद होने के बाद देश भर में लोगों को परेशानी हो रही है। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नोट नहीं बदलने से परेशान एक किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। जिले के सरिया थाना क्षेत्र के महाराजपुर के रहनेवाले किसान रवि प्रधान लगातार तीन दिन से बैंक का चक्कर काट रहा था लेकिन उसके तीन हजार रुपये बदली नहीं हो सकी तो मायूस होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी और अन्य परिजनों ने बताया कि रुपए नहीं मिल पाने की वजह से रवि काफी परेशान था।
विज्ञापन


दरअसल, रवि प्रधान के दो बेटे सुनील और अनिल प्रधान काम की तलाश में कर्नाटक गए हुए हैं। वहां उनके ठेकेदार ने काम से उन्हें निकाल दिया था। वहां फंसे अपने बेटे को पैसे भेजने के लिए रवि तीन हजार रुपए बैंक में बदलने गया था। दो दिन के प्रयासों के बाद भी जब उसकी रकम नहीं बदली जा सकी तो उसका धैर्य जवाब दे गया और शनिवार रात उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


हालांकि इस मामले में पुलिस का कहना है कि किसान ने आत्महत्या की है लेकिन नोट नहीं बदले जाने से परेशान था। इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें