यहां पुल नहीं बनने की वजह से ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर उफनते नाले पार करने की मजबूरी है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला बच्चे को गोद में उठाकर तेज बहाव वाले नाले को पार कर रही है।
छत्तीसगढ़ में इन दिनों बारिश की वजह से नदी नाले उफान पर हैं। भारी बारिश के बाद जिले के भैयाथान ब्लॉक अंतर्गत बस्कर पंचायत में नदी-नालों का जलस्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया है। हर दिन बच्चे स्कूल जाने के लिए इसी रास्ते से गुजरते हैं, और परिजन उन्हें सुरक्षित पार कराने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह स्थिति न केवल खतरनाक है, बल्कि किसी बड़े हादसे को भी दावत दे सकती है।
विज्ञापन
यहां पुल नहीं बनने की वजह से ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर उफनते नाले पार करने की मजबूरी है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला बच्चे को गोद में उठाकर तेज बहाव वाले नाले को पार कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से पुल निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। हर मानसून में यही हालत होती है, जिससे ग्रामीणों का जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है।
वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे बाढ़ जैसे हालात में भी ग्रामीण हिम्मत दिखा कर बच्चों को स्कूल पहुंचा रहे हैं। यह वीडियो अब प्रशासनिक तंत्र के लिए चेतावनी की घंटी बन गया है।