अपने आप को सीबीआई अफसर बताकर 60 लाख रुपये ठगने का एक मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित छात्रा को आईएएस बनाने का झांसा देकर 60 लाख रुपये ले लिए लेकिन काफी वक्त वीत जाने के बाद भी जब वो आईएएस नहीं बनी तो उसने पुलिस में मामला दर्ज कराया।
भाग्या एसजी नाम की युवती ने पुलिस में मामला दर्ज कराया कि सितंबर 2013 में उसके पिता की मुलाकात सुदीप कुमार वर्मा के साथ हुई थी। सुदीप ने खुद को सीबीआई अफसर बताया और कहा कि वो किसी को भी आईएएस बनवा सकता है।
उसने युवती और उसके पिता का भरोसा जीता और फिर 60 लाख रुपये की मांग की। 60 लाख देने के बाद भी जब युवती आईएएस नहीं बनी तो परिजनों को संदेह हुआ। इसके बाद वो सवालों को टालने लगा और पैसे भी वापस देने से इंकार कर दिया।
इसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस का सहारा लिया। सरस्वती नगर थाना प्रभारी पृथ्वीराज दुबे ने बताया कि धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।