फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली इन 4 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की सुविधा

Mon, 30 Jan 2023 07:30 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

भारतीय रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए हमेशा नए-नए प्रयोग करती रहती है। इसी क्रम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 4 जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ियों में अतिरिक्त कोच की सुविधा दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए हमेशा नए-नए प्रयोग करती रहती है। इसी क्रम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 4 जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ियों में अतिरिक्त कोच की सुविधा दी है। रेलवे प्रशासन की ओर से अधिक से अधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली 4 जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ियों में एक-एक अतिरिक्त कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है। 

विज्ञापन


इन एक्सप्रेस गाड़ियों में अतिरिक्त कोच की सुविधा 

 

  • गाड़ी संख्या 18201/18202 दुर्ग- नौतनवा-दुर्ग नौतनवा एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी 3 कोच की सुविधा दुर्ग से 1 फरवरी 2023 से 24 फरवरी 2023 तक और नौतनवा से 3 फरवरी 2023 से 26 फरवरी 2023 तक तक उपलब्ध रहेगी। 
  • गाड़ी संख्या 18203/18204 दुर्ग- कानपुर-दुर्ग बेतवा एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी3 कोच की सुविधा दुर्ग से 5 फरवरी 2023 से 28 फरवरी 2023 तक और कानपुर से 6 फरवरी 2023 से 1 मार्च 2023 तक तक उपलब्ध रहेगी ।
  • गाड़ी संख्या 18239/18240 कोरबा-इतवारी-बिलासपुर शिवनाथ एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा कोरबा से 1 फरवरी 2023 से 28 फरवरी 2023 तक और इतवारी से 2 फरवरी 2023 से 1 मार्च 2023  तक उपलब्ध रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 12856/12855 इतवारी-बिलासपुर-इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा इतवारी से 2 फरवरी 2023 से 1 मार्च 2023 तक और बिलासपुर से 2 फरवरी 2023 से 2 मार्च 2023 तक उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें