फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में EOW का एक्शन: मेडिकल इक्यूपमेंट घोटाले में मोक्षित कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा गिरफ्तार

Wed, 29 Jan 2025 06:29 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में ईओडब्ल्यू ने बड़ा एक्शन लिया है। दवा घोटाले मामले में कार्रवाई करते हुए ईओडब्ल्यू ने मोक्षित कार्पोरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मेडिकल इक्यूपमेंट घोटाले में मोक्षित कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में ईओडब्ल्यू ने बड़ा एक्शन लिया है। दवा घोटाले मामले में कार्रवाई करते हुए ईओडब्ल्यू ने मोक्षित कार्पोरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा को गिरफ्तार किया है। आज उन्हें एसीबी की विशेष कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने सात दिन के लिए ईओडब्ल्यू की हिरासत में भेज दिया है। वहीं अब करोड़ों के घोटाले को लेकर पूछताछ जारी है।
विज्ञापन


हाल ही में एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम ने छत्तीसगढ़ मेडिकल कार्पोरेशन में हुई गड़बड़ी मामले में रायपुर, दुर्ग समेत कई जिलों में गवर्मेंट सम्पलायर मोक्षित कारपोरेशन के ठिकानों पर दबिश दी थी। इस दौरान शशांक चोपड़ा, सिद्धार्थ चौपड़ा और उनके भाइयों के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की थी। मौके पर कई अहम दस्तावेज भी मिले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें