नारायणपुर के दक्षिण अबूझमाड़ इलाके में सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम और नक्सलियों के बीच शाम करीब छह बजे से रुक-रुककर मुठभेड़ चल रही है। आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने बताया कि ऑपरेशन पूरा होने के बाद विस्तृत जानकारी अलग से जारी की जाएगी। ऑपरेशन में चार जिलों की डीआरजी और एसटीएफ शामिल है।