फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकमा: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक माओवादी ढेर, तीन जवान घायल, इलाके में सर्च अभियान जारी

Tue, 29 Jul 2025 06:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा

सार

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक नक्सली का शव बरामद किया गया है, जबकि तीन जवान घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
नक्सली मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक नक्सली का शव बरामद किया गया है, जबकि तीन जवान घायल हो गए हैं। सभी घायल जवानों को सुरक्षित बताया जा रहा है और प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए रवाना कर दिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान कई नक्सलियों के घायल होने की भी संभावना जताई जा रही है। घटना की पुष्टि सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने की है। फिलहाल इलाके में सर्च अभियान तेज़ी से जारी है।

विज्ञापन


यह मुठभेड़ मंगलवार सुबह उस वक्त शुरू हुई, जब सुरक्षाबल "ऑपरेशन मानसून" के तहत जंगलों में सर्चिंग पर निकले थे। नक्सलियों के शहीदी सप्ताह के मद्देनज़र पहले से ही अलर्ट जारी किया गया था, और आशंका जताई जा रही थी कि माओवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। इसी के चलते डीआरजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने सघन तलाशी अभियान शुरू किया था, तभी घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग कर दी।

जवानों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक नक्सली को मार गिराया गया। जंगल में जारी इस मुठभेड़ के दौरान कई नक्सलियों के भागने की सूचना भी सामने आई है। क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है और मुठभेड़ स्थल पर अतिरिक्त बल तैनात कर दिए गए हैं। सुरक्षा कारणों से मुठभेड़ की सटीक लोकेशन को अभी गोपनीय रखा गया है। पुलिस और प्रशासन की टीम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें