फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naxalites Encounter: सुकमा में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जवानों ने एक नक्सली मार गिराया

Fri, 23 May 2025 10:28 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा

सार

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के किस्टाराम इलाके में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया है। इस इलाके में कल से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। मुठभेड़ स्थल और आस-पास के इलाकों में सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के किस्टाराम इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। जवानों ने एक नक्सली को मार गिया है। सर्च अभियान जारी है। इससे पहले गुरुवार को सुरक्षाबलों ने सुकमा बीजापुर सीमा में हुए मुठभेड़ में भी एक नक्सली को मार गिराया था। 

विज्ञापन


सुकमा पुलिस ने कहा, "सुकमा जिले के किस्टाराम इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच कल 22 मई से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। मुठभेड़ स्थल और आस-पास के इलाकों में सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान जारी है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।"

बता दें कि नक्सलियों के गढ़ बस्तर संभाग को नक्सलवाद से मुक्त कराने के लिए छत्तीसगढ़ में जवानों का अभियान जारी है। लगातार नक्सलियों का एनकाउंटर हो रहा है। इससे नक्सलियों के पैर उखड़ रहे हैं। नक्सल मोर्चे पर फोर्स को एक के बाद एक बड़ी कामयाबी मिल रही है।
विज्ञापन


डेढ करोड़ के इनामी नक्सली समेत 27 का किया सफाया
जवानों ने 21 मई को डेढ़ करोड़ रुपये के देश के सबसे बड़े इनामी खूंखार नक्सली बसवराजू समेत 27 नक्सलियों को मार गिराया। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच देश का यह सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन था। वहीं भारी संख्या में हथियार बरामद हुए।मुठभेड़ में दो जवान बलिदान हुए थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Maoist Yasanna: अबूझमाड़ नक्सल एनकाउंटर में मारा गया 25 लाख रुपये का कुख्यात इनामी नक्सली यसन्ना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें