फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दोनों तरफ से हुई गोलीबारी

Sun, 28 Jul 2019 12:44 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। एसपी दंतेवाड़ा अभिषेक पल्लव ने बताया कि नक्सलियों और दंतेवाड़ा डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवानों के बीच सुबह करीब 10:15 बजे दंतेवाड़ा जिले के मारजुम के जंगलों में मुठभेड़ हुई। 

विज्ञापन


एसपी अभिषेक पल्लव ने आगे बताया कि लगभग 30 से 40 नक्सली 'नक्सल शहीद दिवस' मनाने के लिए इकट्ठे हुए थे। मौके पर पहुंती पुलिस और नक्सलियों के बीच फायरिंग शुरू हो गई। जिसके बाद नक्सली वहां से भाग गए। 
 


प्राप्त जानाकरी के अनुसार मारजुम के जंगलों में कटेकल्याण एरिया कमेटी के नक्सलियों के कैम्प लगाने की सूचना पर ऑपरेशन के लिए डीआरजी की टीम निकली थी। जहां नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दी जिसके बाद जवानों ने जवाबी फायरिंग की।
विज्ञापन


बता दें कि नक्सलियों ने शहीदी सप्ताह का पहला दिन मानते हुए बैनर और पोस्टर लगाए थे। आज से 3 अगस्त 2019 तक नक्सली शहीद सप्ताह मनाने के लिए गांव-गांव जाएंगे।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें