फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narayanpur Naxalites Encounter: नक्सलियों के शव लेकर लौट रही टीम से फिर मुठभेड़, एक और मार गिराया; कुल आठ ढेर

Fri, 24 May 2024 10:13 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नारायणपुर

सार

नारायणपुर में 23 मई को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के बाद 24 मई की सुबह फिर से मुठभेड़ हुई है। बूझमाड़ के इलाके में नक्सलियों ने पुलिस टीम पर उस वक्त हमला बोल दिया जब पुलिस मुठभेड़ में मारे गए सातों नक्सलियों के शव लेकर लौट रही थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच फिर से मुठभेड़ शुरू हो गई है। अबूझमाड़ के इलाके में नक्सलियों ने पुलिस टीम पर उस वक्त हमला बोल दिया जब पुलिस मुठभेड़ में मारे गए सातों नक्सलियों के शव लेकर लौट रही थी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर के अबूझमाड़ के जंगलों में 23 मई को पुलिस के जवानों ने धावा बोला था। उन्हें सूचना मिली थी की जंगल के भीतर बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इस सूचना के बाद नारायणपुर एसपी के निर्देश पर बस्तर डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और एसटीएफ के करीब एक हजार जवानों की टीम को मौके के लिए रवाना किया गया था। पुलिस जैसे ही जंगल के भीतर दाखिल हुई, नक्सलियों ने उनपर फायरिंग खोल दिया। जिसके बाद दोनों ही तरफ से कई घंटो तक गोलीबारी होती रही। 

इस मुठभेड़ के बाद जब मौके की तलाशी ली गई तो सात नक्सलियों के शव मिले। पुलिस ने घटनास्थल से नक्सलियों के शव के साथ बड़े पैमाने पर हथियार और दूसरे सामान जब्त किए। इस एनकाउंटर के बाद आज जब पुलिस टीम वापस मुख्यालय लौट रही थी तभी रास्ते में एक बार फिर से नक्सलियों ने उन्हें घेरने की कोशिश की और उनपर फायरिंग की। वही इस मुठभेड़ में पुलिस ने एक और नक्सली को मार गिराया है। खबर लिखे जाने तक यह मुठभेड़ जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नक्सलियों से मुठभेड़ के बाद जवानों ने पार की इंद्रावती नदी


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें