फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलए की पहल: रोजगार सहायकों को हुआ तीन महीने के लंबित वेतन का भुगतान, विधायक अनुज शर्मा का जताया आभार

Tue, 08 Jul 2025 09:26 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

 MLA Anuj Sharma: रायपुर जिले के धरसीवां के विधायक अनुज शर्मा की पहल पर रोजगार सहायकों को पिछले तीन महीने के लंबित वेतन का भुगतान हुआ है। इस पर रोजगार सहायकों ने विधायक शर्मा का आभार जताया है।
विज्ञापन
ग्रॉफिक: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 MLA Anuj Sharma: रायपुर जिले के धरसीवां के विधायक अनुज शर्मा की पहल पर रोजगार सहायकों को पिछले तीन महीने के लंबित वेतन का भुगतान हुआ है। इस पर रोजगार सहायकों ने विधायक शर्मा का आभार जताया है।

विज्ञापन


ग्राम पंचायतों के महत्वपूर्ण अंग कहे जाने वाले और ग्रामीण स्तर पर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले रोजगार सहायकों को पिछले तीन महीने से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ था। इसे लेकर जिला रायपुर के रोजगार सहायक संघ के सदस्यों ने विधायक अनुज शर्मा से मिलकर अपने तीन महीने के लंबित वेतन के संबंध में अवगत कराया था। जिस पर विधायक अनुज शर्मा जी ने कलेक्टर एवं जिला पंचायत के सीईओ को फोन पर चर्चा कर रोजगार सहायकों के लंबित वेतन को भुगतान करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में किसी भी कर्मचारियों का वेतन अनावश्यक न रोका जाये । इसके बाद सभी रोजगार सहायकों के लंबित वेतन का भुगतान किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें