फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: कंपनी के कर्मचारी ने ही डायरेक्टर को लगाया चुना, अदला-बदली कर 20 हजार डॉलर किया चोरी, 3 गिरफ्तार

Fri, 06 Jun 2025 07:54 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विदेशी मुद्रा चोरी का मामला सामने आया है। कंपनी के कर्मचारी ने ही डायरेक्टर को चुना लगा दिया। आरोपी ने बीके ट्रांसपोर्ट से विदेशी मुद्रा (डॉलर) की अदला - बदली कर चोरी की घटना को अंजाम दिए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विदेशी मुद्रा चोरी का मामला सामने आया है। कंपनी के कर्मचारी ने ही डायरेक्टर को चुना लगा दिया। आरोपी ने बीके ट्रांसपोर्ट से विदेशी मुद्रा (डॉलर) की अदला - बदली कर चोरी की घटना को अंजाम दिए थे। इसका मास्टर माइंड कंपनी में कार्यरत साहिल गोधवानी है। मामले में आरोपियों के कब्जे से चोरी की रकम 20 हजार डालर (भारतीय रुपये 17 लाख 30 हजार) जब्त किया गया। कुल जब्त मशरूका की कीमत लगभग 38 लाख रुपये है।
विज्ञापन


प्रार्थी सतीश जादवानी ने थाना देवेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह विदेशी मुद्रा अदला-बदली का काम करता है। उसका जादवानी फाऐक्स प्रा.लि. कंपनी है, जिसका वह हेड डायरेक्टर है। प्रार्थी का नागपुर (महाराष्ट्र) और जयपुर (राजस्थान) में अन्य शाखा स्थित है। कंपनी भारतीय रिजर्व बैंक से पंजीकृत है। तीन जून को उसके हेड ऑफिस रायपुर से कंपनी में कार्यरत कर्मचारी अमोद गुप्ता निवासी मोवा रायपुर के द्वारा 20 हजार डालर से भरा पार्सल का पैकेट जिसमें 100 डालर के 200 नोट थे, जिसे नागपुर ब्रांच को भेजने के लिए बी के ट्रेवर्ल्स पुराना बस स्टैण्ड पंडरी रायपुर आफिस में रात्रि साढ़े आठ बजे भेजा था, जो पैकेट में रखे 20 हजार डालर को बी के ट्रेवर्ल्स में छोडकर अपने घर चला गया। जिसकी रसीद दूसरे दिन दिया था। चार जून को नागपुर ब्रांच के कर्मचारी खिलेश साहू के द्वारा जानकारी दिया गया कि भेजे गये पार्सल की बदली हो गयी है उक्त पार्सल में डालर नही है तब प्रार्थी द्वारा बी के ट्रेवर्ल्स को फोन के माध्यम से सूचना दिया गया जहां पर उपस्थित अनवर एवं तौफिक द्वारा बताया गया कि पार्सल बदली हुआ है। प्रार्थी द्वारा पार्सल के माध्यम से 20 हजार डालर जो भारतीय रूपये में 17 लाख 30 रुपये होता है जिसे नागपुर ब्रांच भेजा जा रहा था जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा पार्सल बदल कर चोरी कर लिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने प्रार्थी के कंपनी में कार्य करने वाले अन्य कर्मचारियों से भी पृथक - पृथक पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को प्रार्थी के कंपनी में कार्यरत साहिल गोधवानी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। साहिल से पूछताछ करने पर वह बार - बार अपना बयान बदलता था, कि प्राप्त साक्ष्यों के आधार कड़ाई से पूछताछ करने पर वह अपने झूठ के सामने टिक न सका और अंततः अपने साथी नूरूल व आयरिश जुनैद के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त आरोपी आयरिश जुनैद को भी पकड़ा गया। 
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी साहिल गोधवानी ने बताया कि उसका दोस्त नूरुल हुसैन एवं आयरिश जुनैद है। आरोपी साहिल प्रार्थी की कंपनी में टूर एवं पैकेज का काम करता है। जिससे उसे जानकारी रहती है कि कंपनी से कौन सा समान कोरियर के माध्यम से कहां जाता है। उसे इस बात की भी जानकारी थी कि 20,000 डॉलर बी. के. ट्रांसपोर्ट पंडरी बस स्टैंड से नागपुर जाने वाला है। जिस पर वह अपने उक्त साथियों के साथ उक्त रकम को चोरी करने की योजना बनाया तथा योजना के अनुसार आरोपी साहिल एवं नूरूल हुसैन ने आयरिश को बी के ट्रेवर्ल्स में जमा पार्सल डॉलर के लिफाफा को एक्सचेंज करवाने भेजा। आयरिश बी के ट्रेवर्ल्स में दूसरा लिफाफा देकर पहले से जमा डॉलर वाले लिफाफे की अदला-बदली कर चोरी कर वापस ले लाया।  

जिस पर आरोपी साहिल गोधवानी एवं आयरिश जुनैद को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 20 हजार डालर (भारतीय रूपये 17,30,000) तथा घटना से संबंधित 04 नग मोबाईल फोन तथा हेक्टर वाहन क्रमांक सी जी 04 एन एल 9069 जुमला कीमती लगभग 38,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें