फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surajpur: हाथी ने ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, घटना के बाद से लोगों में नाराजगी

Mon, 16 Dec 2024 06:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर

सार

सूरजपुर जिले में हाथी ने एक ग्रामीण को सूंड से उठाकर पटका, फिर पैंरों से रौंदकर मार डाला। हाथी के हमले के बाद ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है। इस दौरान ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से बदसलूकी भी की।
विज्ञापन
हाथी ने ग्रामीण को उतारा मौत के घाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूरजपुर जिले में हाथी ने एक ग्रामीण को सूंड से उठाकर पटका, फिर पैंरों से रौंदकर मार डाला। हाथी के हमले के बाद ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है। इस दौरान ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से बदसलूकी भी की। घटना सरसताल गांव की बताई जा रही है। लोगों ने अंबिकापुर-बनारस मुख्यमार्ग पर शव रख चक्काजाम किया। इसके बाद जरही तहसीलदार की समझाइश के बाद लोगों ने चक्काजाम खत्म किया। ग्रामीणों का आरोप है कि हाथियों के विचरण क्षेत्र की बिजली काट दी जा रही है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में विचरण कर रहे 9 हाथियों के दल से अलग होकर एक दंतैल हाथी सरसताल गांव में पहुंच गया। हाथी ने घर के बाहर निकले किसान फूलसाय राजवाड़े (55 साल) पर हमला कर दिया। बुजुर्ग की लाश टुकड़ों में मिली है। हाथी के गांव में घुस आने से हड़कंप मच गया। गांव के लोगों ने एकजुट होकर शोर मचाया तो हाथी गांव से बाहर चला गया।

ग्रामीणों को वनकर्मियों को बनाया बंधक
घटना की सूचना पर मौके पर SDO फॉरेस्ट प्रतापपुर आशुतोष भगत, रेंजर उत्तम मिश्रा सहित वनकर्मी मौके पर पहुंचे। इस दौरान लोगों ने उन्हें भी घेर लिया। वनकर्मियों को ग्रामीणों ने घेरकर कुछ देर के लिए बंधक भी बना लिया। मौके पर पुलिसकर्मी पहुंचे और वनकर्मियों को सुरक्षित निकाला गया।
विज्ञापन


क्षत विक्षत अवस्था मे मिला शव
SDO फॉरेस्ट आशुतोष भगत ने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों ने ग्रामीणों को भड़काया। जिसकी वजह से ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे। ग्रामीण हाथी विचरण क्षेत्र में बिजली काटने को लेकर आक्रोशित थे। ग्रामीणों ने कुछ वनकर्मियों का मोबाइल भी जब्त कर लिया था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हाथियों के पहुंचने पर इलाके की बिजली काट दी जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग के कहने पर ही पावर कट हो रहा है। इससे हाथियों को देख पाना और उन्हें भगाना मुश्किल हो जाता है। इससे हादसे भी हो रहे हैं।

प्रतापपुर क्षेत्र में 9 हाथी विचरण कर रहे
प्रतापपुर रेंजर उत्तम मिश्रा ने बताया कि प्रतापपुर क्षेत्र में 9 हाथी विचरण कर रहे हैं। हाथी मित्र दल की टीम प्रतापपुर क्षेत्र में 9 हाथी विचरण कर रहे। वही प्रतापपुर रेंजर उत्तम मिश्रा ने बताया कि प्रतापपुर क्षेत्र में 9 हाथी विचरण कर रहे हैं। हाथी मित्र दल की टीम। 

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें