फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़ में हाथियों का तांडव : कहीं स्कूल की गिरायी दीवार तो कहीं फसल को रौंदा, कई मामले दर्ज

Sat, 22 Jul 2023 06:34 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में हाथियों का तांडव बढ़ता जा रहा है। हाल ही में एक हाथी ने स्कूल की बाउंड्रीवाल गिरा दी। वहीं, फसलों को रौंदने के भी कई मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
स्कूल की बाउंड्रीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज में अकेले घूम रहे एख हाथी ने वृंदावन के स्कूल की बाउंड्रीवाल को गिरा दिया। बताया जा रहा है कि छाल क्षेत्र की ओर से यह हाथी वहां आया और वृंदावन कॉलेज परिसर के अंदर स्थित प्राइमरी व मिडिल स्कूल की बाउंड्रीवाल को नुकसान पहुंचाते हुए आगे चला गया। 

विज्ञापन


वन मंडल क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से हाथियों के द्वारा संपत्ति को क्षति पहुंचाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। हाल ही में धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र के तेंदुमार में एक हाथी ने घर की दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसके अलावा कापू रेंज के अलोला क्षेत्र में एक ही दिन में हाथियों से फसल नुकसान के 21 मामले दर्ज किए गए। 

वृंदावन के स्कूल में बाउंड्रीवाल को नुकसान पहुंचाने के बारे में क्षेत्र के बीट गॉर्ड ने बताया कि बोकरामुड़ा पंचायत के वृंदावन कॉलेज परिसर में शुक्रवार रात एक हाथी घुस आया। इसके बाद वहां से निकलते समय हाथी ने कॉलेज व परिसर के भीतर के स्कूलों की दीवार को ढहा दिया। हालांकि विभाग के द्वारा क्षति का आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन


मौजूद हैं 84 हाथी
वर्तमान समय में धरमजयगढ़ वन मंडल अंतर्गत कुल 84 हाथियों की मौजूदगी दर्ज की गई है। इसमें आमगांव क्षेत्र में 40 हाथियों का एक बड़ा समूह घूम रहा है। वहीं, अलोला इलाके में 12 हाथियों के दूसरे बड़े समूह की मौजूदगी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें