फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIVE : छत्तीसगढ़ में कल होगा सीएम का एलान, 12 बजे होगी विधायक दल की बैठक

Sat, 15 Dec 2018 12:28 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

खास बातें

छत्तीसगढ़ में भी पार्टी अब तक किसी एक नाम पर सहमति नहीं बना सकी है। उम्मीद है कि शनिवार को किसी नाम की घोषणा होगी। पार्टी आलाकमान ने राजस्थान और मध्यप्रदेश का हल तो निकाल लिया, लेकिन छत्तीसगढ़ में चार दावेदारों में किसी एक का चुनाव सिरदर्द बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं की बैठक खत्म हो गई है। राज्य प्रभारी पी एल पुनिया ने कहा कि 17 तारीख को सीएम पद का शपथ होगा। उन्होंने कहा, 'रविवार को 12 बजे रायपुर में विधायक दल की बैठक होगी और उसी में सीएम का एलान किया जाएगा।' 
 

 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के सीएम दावेदारों के साथ एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने लिखा है कि रीड हॉपमेन का उल्लेख किया है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप कितने चतुर और बुद्धिमान हैं और आपकी रणनीति क्या है। यदि आप अकेले खेल खेलेंगे तो आपकी टीम जरूर हारेगी।
 

 

04:29 PM, 15-Dec-2018

छत्तीसगढ़ में सीएम पद को अभी पेंच फंसा हुआ है। पहले ये खबर थी कि शाम पांच बजे तक सीएम के नाम का एलान हो जाएगा लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव अपनी दावेदारी को लेकर अड़े हुए हैं। वैसे ताम्रध्वज साहू का नाम सीएम के रेस में आगे है।

विज्ञापन
01:27 PM, 15-Dec-2018

आज शाम पांच बचे सीएम के नाम के एलान की खबर के बाद रायपुर में भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव के निवास के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता इकट्ठा होना शुरू हो गए हैं। 

12:25 PM, 15-Dec-2018

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के घर चल रही बैठक खत्म हो गई है।  छत्तीसगढ़ के सीएम के नाम का एलान आज शाम पांच बजे रायपुर में किया गया जाएगा। 

विज्ञापन
12:22 PM, 15-Dec-2018

मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के अध्यक्ष जोरमथांगा ने मिजोरम के मुख्यमंत्री की शपथ ले ली है। 

यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी भी राहुल गांधी के घर पहुंचीं जहां छत्तीसगढ़ सीएम को लेकर बातचीत चल रही है।

11:36 AM, 15-Dec-2018

छत्तीसगढ़ के लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के घर पर बैठक हो रही है। जिसमें सीएम पद के चारों दावेदार, भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, चरणदास महंत और ताम्रध्वज साहू मौजूद हैं। पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे और पीएल पूनिया भी मौजूद हैं।

11:33 AM, 15-Dec-2018

 रायपुर में शाम 4 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी

11:32 AM, 15-Dec-2018

इससे पहले कांग्रेस ने राजस्थान में सीएम पद को लेकर मचे घमासान का फार्मूला निकाल लिया। दो दिन तक चले कई दौर की बैठकों के बाद शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री पद के लिए अशोक गहलोत के नाम पर मुहर लगा दी। 

11:32 AM, 15-Dec-2018

LIVE : छत्तीसगढ़ में कल होगा सीएम का एलान, 12 बजे होगी विधायक दल की बैठक

 छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम का फैसला आलाकमान पर छोड़ दिया गया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष और सीएम पद के उम्मीदवार भूपेश बघेल ने कहा कि चुनाव के नतीजों के बाद पर्यवेक्षक यहां आए और सभी विधायकों के साथ बैठक की। सबने मिलकर ये फैसला लिया है कि अंतिम निर्णय कांग्रेस आलाकमान द्वारा लिया जाएगा। जो भी जिम्मेदारी नेतृत्व देगा हम उसका पालन करेंगे।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें