फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव 2025: छत्तीसगढ़ में आज से थम जाएगा चुनावी शोरगुल, प्रत्याशी डोर-टू-डोर कर सकेंगे जनसंपर्क

Sun, 09 Feb 2025 05:18 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ अब चुनावी शोरगुल थम जाएगा। आज रविवार नगरीय निकाय चुनाव के प्रचार का अंतिम दिन है। रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर का उपयोग प्रतिबंधित होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ अब चुनावी शोरगुल थम जाएगा। आज रविवार नगरीय निकाय चुनाव के प्रचार का अंतिम दिन है। रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर का उपयोग प्रतिबंधित होगा। प्रचार प्रसार के अंतिम दिन बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टी के नेताओं ने चुनावी प्रचार के लिए पूरी ताक झोंक दी है।

विज्ञापन


प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर 11 फरवरी को मतदाना होना है। इससे पहले आज रविवार से चुनावी शोरगुल थम जाएगा। अब प्रत्याशी केवल डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर सकेंगे। वहीं आखिरी दिन जहां बीजेपी पूरी ताक लगा रही है, तो वहीं कांग्रेस भी पीछे नहीं है। पूरे प्रदेश के निकायों में आज चुनावी शोर का आखिरी दिन है। सीएम विष्णुदेव साय आज अलग-अलग निकायों में प्रचार किए, तो वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार करते नजर आये।

बता दें कि 11 फरवरी को 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका परिषद और 114 नगर पंचायत समेत कुल 173 नगरीय निकायों में मतदान होना है। मतदान ईवीएम के जरिए होगा। 
विज्ञापन


कितने प्रत्याशी उतरे मैदान में जानें

  • कुल निकाय 173
  • कुल प्रत्याशी 10,069
  • महापौर पद के प्रत्याशी 79
  • अध्यक्ष पद के प्रत्याशी 606
  • पार्षद प्रत्याशी 1889
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें