रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार बाइक ने खेत जा रहे बुजुर्ग हमसाय खलखो को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक बाइक सवार ने खेत जा रहे बुजुर्ग हमसाय खलखो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। घायल बुजुर्ग को धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब चार बजे हमसाय खलखो पैदल अपने खेत जा रहे थे, तभी जमरगीडी की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। बाइक पर तीन युवक सवार थे, जो इस हादसे में गिरकर घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाया। पुलिस ने मर्ग पंचनामा और पोस्टमॉर्टम के बाद बाइक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।