फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री कृपया ध्यान दें: छत्तीसगढ़ से चलने वाली आठ लोकल ट्रेनें पांच फरवरी तक रहेगी रद्द, जानें क्या है वजह

Fri, 31 Jan 2025 12:18 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ से चलने वाली आठ लोकल ट्रेनों को रेलवे ने रद्द कर दिया है। इससे इन ट्रेनों में रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ से चलने वाली आठ लोकल ट्रेनों को रेलवे ने रद्द कर दिया है। इससे इन ट्रेनों में रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, आठ लोकल ट्रेनों को रद्द करने का वजह यह है कि बैकुंठ-सिलियारी सेक्शन में रिलीविंग गर्डर की डी-लॉन्चिंग के लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते दो से पांच फरवरी तक बिलासपुर-रायपुर के बीच चलने वाली ट्रेनों को अलग-अलग तारीख में रद्द किया गया है।
विज्ञापन


यहां देखें कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट
  • 2 फरवरी को 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर।
  • 2 फरवरी को 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर।
  • 2 फरवरी को 68734 बिलासपुर-गेवरारोड मेमू पैसेंजर।
  • 2 फरवरी को 68733 गेवरारोड- बिलासपुर मेमू पैसेंजर।
  • 4 फरवरी को 58201 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर।
  • 4 फरवरी को 58207 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर।
  • 5 फरवरी को 58208 जूनागढ़- रायपुर रोड पैसेंजर।
  • 5 फरवरी को 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें