फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: आठ आईपीएस अधिकारियों को नक्सल विरोधी अभियानों के लिए मिली नई पोस्टिंग

Wed, 11 Jun 2025 12:57 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ सरकार ने आठ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों को नई पोस्टिंग जारी की है। उन्हें राज्य में नक्सल विरोधी अभियान ड्यूटी पर तैनात किया है, अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ सरकार ने आठ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों को नई पोस्टिंग जारी की है। उन्हें राज्य में नक्सल विरोधी अभियान ड्यूटी पर तैनात किया है, अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह घटनाक्रम सुकमा जिले में एएसपी आकाश गिरेपुंजे के सोमवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में शहीद होने के बाद हुआ है।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि 2021 बैच के सभी आठ स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) के रूप में तैनात किया गया है, उन्होंने कहा कि राज्य के गृह विभाग ने मंगलवार को तबादला आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार, सरगुजा सीएसपी रोहित कुमार शाह को सुकमा जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और जगदलपुर सीएसपी उदित पुष्कर को दंतेवाड़ा जिले में एएसपी पदस्थ किया गया है। 

कोरबा सीएसपी रवींद्र कुमार मीना और रायपुर सीएसपी अमन कुमार को बीजापुर जिले में एएसपी पदस्थ किया गया है। जगदलपुर सीएसपी आकाश श्रीमाल को कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में एएसपी पदस्थ किया गया है। रायपुर सिविल लाइंस सीएसपी अजय कुमार और बिलासपुर सीएसपी अक्षय प्रमोद सबदरा को नारायणपुर जिले में एएसपी पदस्थ किया गया है। इसके अलावा, रायगढ़ सीएसपी आकाश कुमार शुक्ला को दुर्ग जिले के बघेरा में एएसपी विशेष कार्य बल पदस्थ किया गया है। सोमवार को सुकमा जिले के दोंद्रा गांव के पास पत्थर खदान में नक्सलियों द्वारा लगाए गए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के फटने से एएसपी गिरेपुंजे बलिदान हो गए और दो अन्य पुलिस अधिकारी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें