फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather: छत्तीसगढ़ में सर्दी का असर धीरे-धीरे होगा कमजोर, अगले कुछ दिनों में रात के तापमान बढ़ने की संभावना

Sat, 13 Dec 2025 10:28 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के अधिकांश इलाकों में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है, हालांकि उत्तरी और मध्य हिस्सों में ठंडी हवाओं का असर अभी भी महसूस किया जा रहा है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के अधिकांश इलाकों में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है, हालांकि उत्तरी और मध्य हिस्सों में ठंडी हवाओं का असर अभी भी महसूस किया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आने वाले दो से तीन दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड की तीव्रता कुछ कम होगी।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 14 दिसंबर के बाद प्रदेशभर में शीत लहर की स्थिति धीरे-धीरे कमजोर पड़ सकती है। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से थोड़ा ऊपर दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से कम बना हुआ है, जिससे रात और सुबह के समय ठंड बनी हुई है। प्रदेश में बीती रात सबसे कम तापमान अंबिकापुर में दर्ज किया गया, जहाँ पारा 5 डिग्री के आसपास पहुंच गया। वहीं सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में दर्ज किया गया। बिलासपुर, जशपुर, पेण्ड्रारोड और सरगुजा संभाग के ऊंचाई वाले इलाकों में सुबह और देर रात सर्दी का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है।

बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी सिस्टम के कारण दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का मानना है कि इस सिस्टम के प्रभाव से मध्य भारत में ठंडी हवाओं की तीव्रता में कमी आ सकती है, जिसका असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी पड़ेगा। आज शनिवार को राजधानी रायपुर में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। दिन का तापमान लगभग 29 डिग्री और रात का तापमान करीब 12 डिग्री रहने का अनुमान है। अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की शीत लहर की स्थिति बनी रह सकती है। मौसम विभाग ने नागरिकों को सुबह और रात के समय सतर्क रहने और ठंडी हवाओं से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें