फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड का असर कम होने लगा, अगले दो दिनों में बढ़ेगा तापमान

Sat, 24 Jan 2026 10:31 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में सुबह और शाम हल्की ठंड का अहसास बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में ठंड से धीरे-धीरे राहत मिलने की संभावना है और अगले 48 घंटों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में सुबह और शाम हल्की ठंड का अहसास बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में ठंड से धीरे-धीरे राहत मिलने की संभावना है और अगले 48 घंटों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन

बीते 24 घंटों के दौरान पूरे प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क रहा। इस दौरान कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। सबसे अधिक तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज हुआ।

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम दिशा में बने मौसमी सिस्टम के कारण हवाओं के रुख में बदलाव आ रहा है। इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में ठंड का असर धीरे-धीरे कम हो सकता है। हालांकि, कुछ इलाकों में रात के समय हल्की ठंड बनी रह सकती है।
विज्ञापन

.
राजधानी रायपुर में शनिवार को सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना है। दिन में मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें