फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: एसआईआर कार्य में ढिलाई, शिक्षा विभाग ने सहायक शिक्षक को किया निलंबित

Mon, 24 Nov 2025 12:32 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में निर्वाचन संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने पर विकासखंड बलरामपुर के शासकीय प्राथमिक स्कूल फतेहपुर में पदस्थ एक सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में निर्वाचन संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने पर विकासखंड बलरामपुर के शासकीय प्राथमिक स्कूल फतेहपुर में पदस्थ एक सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शिक्षक को विशेष गणना पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए मतदान केंद्र क्रमांक 237 फतेहपुर में अविहित अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्हें गणना पत्रक वितरण और संग्रहण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन इस दौरान उन्होंने अपने कर्तव्यों में रुचि नहीं दिखाई।

जिला शिक्षा अधिकारी के पास पहुंचे प्रतिवेदन में यह पाया गया कि शिक्षक बिना पूर्व स्वीकृति के अनुपस्थित रहे और उन्हें सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन नहीं किया। निर्वाचन प्रक्रिया में की गई इस अनदेखी को गंभीर मानते हुए उनके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें