फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इको इंडिया का दो दिवसीय प्रशिक्षण: दूरस्थ अंचलों में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, अधिकारियों को दी ये जानकारी

Thu, 16 Feb 2023 12:46 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

प्रशिक्षण के शुभारंभ के दौरान राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान की संचालक डॉ. अल्का गुप्ता, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. सुरेंद्र पामभोई, रत्ना अजगले, बाल स्वास्थ्य के उपसंचालक डॉ. वीआर भगत और स्वास्थ्य विभाग एवं इको इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और इको इंडिया की ओर से प्रशिक्षण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और इको इंडिया की ओर से 16 फरवरी को रायपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका शुभांरभ बीते दिनों हुआ | प्रशिक्षण के शुभारंभ के दौरान राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान की संचालक डॉ. अल्का गुप्ता, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. सुरेंद्र पामभोई, रत्ना अजगले, बाल स्वास्थ्य के उपसंचालक डॉ. वीआर भगत और स्वास्थ्य विभाग एवं इको इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। 


इको के सहयोग से स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने में मदद


स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. सुरेंद्र पामभोई ने कहा कि वर्तमान में ऑनलाइन युग में इको के सहयोग से स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने में सहायता मिलेगा। इस प्रशिक्षण से दूर इलाकों में रहने वाले मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से मिलेगा। साथ ही दूरस्थ अंचलों में काम कर रहे हमारे स्वास्थ्य कर्मचारी को अपने कार्यों को बेहतर ढंग से प्रबंधित करने में सक्षम रहेंगे।
विज्ञापन


कम खर्चीला बनाने के लिए काम : डॉ. सुरेंद्र पामभोई 

प्रशिक्षण में उन्होंने बताया कि इको इंडिया दूर रहने वाले लोगों के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर कार्यकुशलता को बढ़ाता है। इको इंडिया का उद्देश्य है कि काबिल डॉक्टरों की बेहतर कंसल्टेशन सुविधाएं मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध कराई जा सके। संस्था स्वास्थ्य सेवाओं को सभी के लिए सुलभ, समान और कम खर्चीला बनाने के लिए काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

सार्वभौमिक स्वास्थ्य प्रदायगी की दिशा में कार्य 
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ के साथ इको इंडिया 2019 से सार्वभौमिक स्वास्थ्य प्रदायगी की दिशा में कार्य करते आ रहा हैं। शिशु व मातृ मृत्यु दर के साथ ही सिकलसेल एनीमिया, टीबी, कैंसर और गैर-संचारी रोगों जैसे मधुमेह, स्ट्रोक जैसी चुनौतियों से निपटने में भी यह सहयोगी हैं। इको इंडिया के हर्ष चांदवानी और उनकी टीम ने स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालकों, उप संचालकों, कार्यक्रम अधिकारियों, राज्य सलाहकारों एवं डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर्स को प्रशिक्षण दिया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें