फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्ग: SSP ने पुरानी भिलाई थाना प्रभारी को लाइन अटैच किया, जुआ-सट्टा रोकथाम में लापरवाही का आरोप

Tue, 29 Apr 2025 07:08 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने पुरानी भिलाई थाना प्रभारी महेश ध्रुव को जुआ-सट्टा रोकथाम में लापरवाही के चलते लाइन अटैच किया। 27 अप्रैल को 9 जुआरियों की गिरफ्तारी के बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
पुरानी भिलाई थाना प्रभारी महेश ध्रुव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) विजय अग्रवाल ने पुरानी भिलाई थाना प्रभारी महेश ध्रुव को जुआ-सट्टा रोकथाम में लापरवाही बरतने के आरोप में लाइन अटैच कर दिया है। यह कार्रवाई 27 अप्रैल को पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में हनुमान मंदिर, दादर रोड के पास स्ट्रीट लाइट के नीचे चल रहे जुआ फड़ पर छापेमारी के बाद हुई।

विज्ञापन


पुलिस ने छापेमारी के दौरान नौ जुआरियों—प्रफुल्ल प्रधान उर्फ जापानी, जी. रामा रेड्डी, यूनुस कुरैशी, फरीद अहमद, अनिल वैद्य, भूपेंद्र वर्मा, जी.वी. प्रसाद राव, शंकर कुमार और बंशी—को गिरफ्तार किया। इनके पास से 1 लाख 32 हजार रुपये नकद, 4 दोपहिया वाहन, 8 मोबाइल फोन और ताश के पत्ते बरामद किए गए। जुआ फड़ का मुख्य संचालक प्रफुल्ल प्रधान उर्फ जापानी लंबे समय से जीआरपी क्षेत्र में सट्टा खिलवाने के बाद अब जुआ फड़ चला रहा था। 

छावनी CSP हरीश पाटिल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर छापेमारी की और सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए SSP विजय अग्रवाल ने पुरानी भिलाई थाना प्रभारी महेश ध्रुव को तत्काल प्रभाव से रक्षित केंद्र, दुर्ग संबद्ध करने का आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया कि थाना प्रभारी ने क्षेत्र में जुआ-सट्टा की रोकथाम और नियंत्रण में लापरवाही बरती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें