फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: दुर्ग की बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षी कश्यप बनेंगी डीएसपी, छत्तीसगढ़ सरकार ने किया फैसला

Fri, 17 Mar 2023 09:41 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग के केलाबाड़ी की रहने वाली आकर्षी कश्यप आज देश में बैडमिंटन की नंबर वन खिलाड़ी हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिलहाल उनकी 43 वे नम्बर की रैंकिंग हैं।
विज्ञापन
आकर्षी कश्यप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरमिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम में सिल्वर मैडल जीतने वालीं दुर्ग की बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षी कश्यप अब डीएसपी बनने जा रही है। छत्तीसगढ़ सरकार ने कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया है।

विज्ञापन


आकर्षी कश्यप ने कहा कि इससे पहले आरबीआई के असिस्टेंट मैनेजर का ऑफर भी उन्हें मिल चुका है। लेकिन वह छत्तीसगढ़ की बेटी हैं और छत्तीसगढ़ को ही अपनी सेवा देना चाहती हैं। लेकिन फिलहाल उनका जो लक्ष्य है, वो ओलंपिक का है। और वर्ल्ड रेंकिंग में सुधार के लिए कड़ी मेहनत उन्होंने शुरू कर दी है।

दुर्ग के केलाबाड़ी की रहने वाली आकर्षी कश्यप आज देश में बैडमिंटन की नंबर वन खिलाड़ी हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिलहाल उनकी 43 वे नम्बर की रैंकिंग हैं। आकर्षी की इस मेहनत को देखकर अब छत्तीसगढ़ के राज्य सरकार ने उन्हें डीएसपी की नौकरी देने का निर्णय लिया है। महज नौ साल की उम्र से उसने बेडमिंटन खेलना शुरू किया वो जब हाथों में रैकेट लेकर बैडमिंटन कोर्ट में उतरती तो उसके शॉट्स देखकर हर कोई कह उठता की। अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत को एक बड़ा खिलाड़ी बैडमिंटन के खेल में मिलने वाला है।
विज्ञापन


आकर्षी कश्यप का कहना है की छत्तीसगढ़ की सरकार ने उन्हें जो तोहफा दिया है, उसे वो स्वीकार करती हैं। छत्तीसगढ़ में रहते हुए छत्तीसगढ़ की सेवा करने का उन्हें अवसर मिला है। इसके लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ की सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कैबिनेट के सभी मंत्रियों का आभार भी व्यक्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें