फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhilai: अश्लील फोटो क्लिक कर युवक ने प्रेमिका से की ये डिमांड, पूरी न करने पर वायरल कर दीं तस्वीरें

Wed, 15 Mar 2023 10:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई

सार

भिलाई में एक युवक द्वारा अपनी प्रेमिका की अश्लील फोटो वायरल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
पुराना भिलाई थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरानी भिलाई थाना इलाके में एक युवती की अश्लील फोटो वायरल करने का मामला सामने आया है। दरअसल एक युवती की एक युवक से एक शादी समारोह में जान पहचान हुई। जिसके बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ गईं। बाद में दोनों के बीच प्यार हो गया। । इसका फायदा उठाकर युवक ने युवती की अश्लील फोटो खींच ली। इसके बाद युवक युवती से 40 हजार की डिमांड करने लगा। युवती ने रुपये नहीं दिए तो युवक ने फोटो वायरल कर दी।
विज्ञापन


फोटो वायरल होने की जानाकारी लगाने पर युवती परेशान होकर अपने परिजनों के साथ थाना पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, युवती ने दुर्ग निवासी नीलेश साहू के खिलाफ युवती ने शिकायत दर्ज कराई है। 

युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि नीलेश साहू उसका दूर का रिश्तेदार है। एक शादी समारोह में दोनों की मुलाकात हुई थी और इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई। फिर दोनों में प्यार हो गया। इस बीच नीलेश साहू ने युवती की कुछ आपत्तिजनक फोटो ले लीं थी। 
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी नीलेश ने 40 हजार रुपये की डिमांड करने लगा। फोटो दिखाकर आरोपी युवती से कहा कि पैसे नहीं देने पर फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर दूंगा। धमकी के बाद भी युवती ने आरोपी निलेश को पैसा देने से इनकार कर दिया।

आरोपी नीलेश ने पैसे नहीं देने पर युवती की फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दीं। युवती को जब इस बात को जानाकारी लगी तो वह अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी नीलेश के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें