फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhilai News: महिला का शव मिलने से हड़कंप, चार दिन पुरानी बताई जा रही डेडबॉडी, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 23 Feb 2023 07:35 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई

सार

भिलाई के जामुल थानाक्षेत्र में एक महिला की डेडबॉडी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है। शव की स्थिति देखकर पुलिस को लग रहा है कि कई दिन पहले उसे मारकर जलाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र के ग्राम ढौर के खार में एक महिला की संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। शव 3 से 4 दिन पुराना होना बताया गया है। शव को रिकवर किए जाने के बाद जामुल थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


ग्राम ढौर के खार में 40 से 45 साल की एक अज्ञात महिला के शव पड़े होने की सूचना ग्रामीणों ने जामुल थाना पुलिस दी । जिसके बाद जामुल पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पंहूची। पुलिस महिला की पहचान में जुटी गई है लेकिन महिला की पहचान अभी तक नही हो सकी। अज्ञात महिला का शव जला और काला पड़ा हुआ था। 

उसके शरीर पर कई जगह फफोले पड़े हुऐ थे। पुलिस को इस बात की आशंका है कि अज्ञात महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया होगा। और फिर उसे मारकर जलाया गया है। लेकिन इस बात की अभी पुष्टि नही हो पाई है। जिसके कारण फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाकर साक्ष्य जुटाने की कोशिश की गई है। पुलिस ने पंचनामा रिपोर्ट तैयार कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद अब इस बात का खुलासा हो पायेगा। कि अज्ञात महिला की मौत किन परिस्थिति में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें