फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg Accident: तेज रफ्तार बनी काल... पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, वाहन के उड़े परखच्चे; तीन लोगों की हुई मौत

Sun, 08 Dec 2024 11:36 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

भिलाई के सेक्टर 1 मुर्गा चौक के पास शविनार को देर रात एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुए झाड़ियों में जा घुसी। कार पावर हाउस से सेक्टर 9 की तरफ जा रही थी। इस कार में चार लोग सवार थे।
विज्ञापन
Durg Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग के भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र के टाउनशिप सेक्टर 1 में सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक घायल हो गए। सभी घायलों को भिलाई के सेक्टर में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, आज सुबह शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती एक और महिला की मौत हो गई। इस घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


भिलाई के सेक्टर 1 मुर्गा चौक के पास शविनार को देर रात एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुए झाड़ियों में जा घुसी। कार पावर हाउस से सेक्टर 9 की तरफ जा रही थी। इस दौरान यह हादसा हो गया। इस कार में चार लोग सवार थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस और रहगीरो की मदद से कार में सवार सभी लोगों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सेक्टर 9 अस्पताल भेजा गया। जहां दो लोगो की मौत हो गई जबकि आज सुबह एक महिला की और मौत हो गई। वहीं एक घायल का उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार कार को लोकेंद्र उइके चला रहा था। जैसे ही मुर्गा चौक के पास पहुंचे तो कार के आगे अचानक गाय आ गई और कार की रफ्तार तेज थी, गाय को बचाने के चलते कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुए झाड़ियों में जा घुसी। 

भिलाई भट्टी थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि इस हादसे जानकारी मिली थी। कार में फंसे चार लोगो को बाहर निकलकर अस्पताल भिजवाया गया। जहां डॉक्टरों ने दो लोगो को मृत घोषित कर दिया। मृतिका में लोकेंद्र उईके, दीपिका कौर, पूनम कौर के रूप पहचान हुई है। वहीं परमवीर सिंह का इलाज अस्पताल में जारी है पुलिस ने मामला दर्ज का विवेचना में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें