फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg Accident: तेज रफ्तार हाइवा वाहन ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक को मारी टक्कर, युवक और युवती की मौत

Fri, 19 Dec 2025 11:27 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
विज्ञापन
Durg Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दुर्ग के भिलाई तीन थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमनी मार्ग में एक तेज रफ्तार हाइवा वाहन ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक चालक व पीछे बैठी युवती की मौत हो गई। वहीं, एक युवती घायल हो गई। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

विज्ञापन


भिलाई तीन थाना क्षेत्र के सोमानी से गनियारी जा थे बाइक सवार एक युवक और दो युवतियों को तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना में बाइक चालक सुमति धीवर और पीछे बैठी भूमिका बंजारे की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिससे रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया है। भूमिका बंजारे और सोनेज सोनकर भिलाई तीन से मृतक सुमित से लिफ्ट लेकर गनियारी जा रहे थे। इसी दौरान सोमनी जाने वाले मार्ग पर मेहंदी बाड़ी के समीप मोड़ पर हादसा हो गई। 

हाइवा वाहन की रफ्तार काफी तेज थी। मोड़ पर सामने आ रही बाइक को हाइवा ने चपेट में ले लिया। बाइक चालक और बाइक के पीछे बैठी भूमिका बंजारे की मौत हो गई। वहीं, उसकी सहेली सनोज सोनकर को गंभीर चोट आई। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल भेजा। ट्रक को जब्त कर चालक की तलाश में शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें