फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg : शिशु अस्पताल से दो बच्चों की अदला-बदली, प्रबंधन ने दोनों बच्चों का डीएनए टेस्ट कराने का लिया फैसला

Sun, 02 Feb 2025 06:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग में जिला चिकित्सालय के शिशु अस्पताल से दो बच्चो के अदला बदली होने का मामला सामने आया है। मामला उजागर होने के बाद अस्पताल प्रबंधन भी सकते में है। और अब अस्पताल प्रबंधन दोनों बच्चों के डीएनए टेस्ट कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
दो बच्चों की अदला-बदली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग में जिला चिकित्सालय के शिशु अस्पताल से दो बच्चो के अदला बदली होने का मामला सामने आया है। मामला उजागर होने के बाद अस्पताल प्रबंधन भी सकते में है। और अब अस्पताल प्रबंधन दोनों बच्चों के डीएनए टेस्ट कराने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


एक मुस्लिम परिवार का नवजात बच्चा हिंदू परिवार के घर पहुंच गया है और ठीक वैसे ही हिंदू का बच्चा मुस्लिम परिवार के घर पहुंच गया है। यह बड़ी लापरवाही दुर्ग के शासकीय शिशु अस्पताल के स्टाफ के कारण हुआ है। दरअसल 23 जनवरी को केलाबाड़ी निवासी शबाना कुरैशी का ऑपरेशन से एक लड़का हुआ था। इसके ठीक 9 मिनट बाद नेहरू नगर निवासी साधना का ऑपरेशन से लड़के को लड़के को जन्म दिया। दोनो बच्चो के हाथ में टैग लगाए गए। और दोनो मां को बच्चे दे दिए गए। लेकिन अस्पताल स्टॉफ की तरफ से एक गड़बड़ी हो गई। 

टैग में इंग्लिश में लिखे शबाना के बच्चे को साधना को दे दिया गया। और साधना के बच्चे को शबाना को। इस बीच हिंदू के बच्चे को मुस्लिम मां और हिंदू मां मुस्लिम बच्चे को दूध पिलाते रहे।लेकिन एक सप्ताह बाद शबाना के परिवार वालों ने बच्चे के टैग में नाम में हुई गड़बड़ी को समझा।तब उन्होंने शिशु अस्पताल के डाक्टरों से बात की। जिससे बाद साधना और उसके परिवार से पूरी बातचीत की गई। लेकिन साधना अब बच्चे को देने से मना कर रही है। जिसके कारण शबाना के जेठ मोहम्मद अशरफ कुरेशी ने पुलिस से भी शिकायत की है। और वे डीएनए करवाने की बात कह रहे है।
विज्ञापन


वहीं मामला उजागर होने के बाद शिशु अस्पताल की सीनियर लेबर इंचार्ज डॉक्टर विनीता धुर्वे ने बताया है कि मामला सामने आने के बाद उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है और अब डीएनए करवाकर के बाद दोनो के परिजनों को बदली हुए बच्चे को असली मां को सौपा जाएगा। वही जांच के बाद स्पष्ट हो की इतनी बड़ी लापरवाही किसने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें