फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन मंगवाते थे नशीली दवाएं: वेटनरी डॉक्टर सहित तीन गिरफ्तार, दुर्ग में बेचने के लिए ढूंढ रहे थे ग्राहक

Sun, 12 Feb 2023 09:01 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई

सार

पुलिस ने बताया कि आरोपी शैलेष शर्मा और मोनू सरदार नशीली दवाई का सेवन भी करते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कार और बाइक जब्त की है। फिलहाल भिलाई नगर पुलिस ने तीनो आरोपियों के खिलाफ के नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने रविवार को नशीली दवाओं के कारोबार का पर्दाफाश किया है।  पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 9600 टैबलेट बरामद किए हैं। आरोपी ये टैबलेट ऑनलाइन ऑर्डर कर कोरियर से मंगवाते थे। पकड़े गए आरोपियों में एक वेटनरी डॉक्टर भी शामिल है। जब्त दवाओं की कीमत करीब 70 हजार रुपये आंकी गई है। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली की नशीली दवाई बेचने की फिराक में ओवर ब्रिज के गार्डन के पास एक स्विफ्ट कार और बाइक पर कुछ लड़के खड़े हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी की और लड़कों को हिरासत में ले लिया। तलाशी और पूछताछ के दौरान लड़कों के पास से नशीली दवाएं बरामद  की गईं। पुलिस को कार से एक बैग भी मिला है। उसमें से भी भारी मात्रा में प्रतिबंधित टैबलेट के डिब्बे बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि आरोपी बिहार से ऑनलाइन ऑडर के जरिए नशीली दवा मंगाकर प्लांट में कर्मचारी व अन्य लोगों को दोगुनी कीमत पर बेचते थे। पकड़े गए आरोपी में शैलेष शर्मा वेटनरी डाक्टर है। वहीं अंकुश कुमार पूर्व में दो बार NDPS की सजा काट चुका है। अंकुश एक माह पहले ही जेल से बाहर आया था और मोनू सरदार जी डीपीएस स्कूल में बस ड्राइवर है, जो पिछले कई वर्षो से इस कार्य में संलिप्त रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें