फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhilai Murder: शराब के नशे में दोस्तों ने मिलकर की थी युवक की हत्या, पुरानी खुन्नस में दिया वारदात को अंजाम

Wed, 22 Feb 2023 07:26 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई

सार

मंगलवार को हुई युवक की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। तीन दोस्तों ने मिलकर ही युवक की हत्या की थी। तहकीकात में सामने आया है कि एक दोस्त पहले जेल गया था। जिसपर उसको शक था की मृतक ने ही पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी हत्यारे व मृतक धरम राज सोनानी की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिलाई नगर थाना क्षेत्र के रूआबांधा में मंगलवार की देर रात शराब के नशे में तीनों दोस्तों ने मिलकर अपने ही एक दोस्त पर धारदार चाकू से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या का कारण पुलिस को सूचना देते मुख्य वजह बताई जा रही है । जिसका बदले की नियत से मुख्य आरोपी ने साजिश रची और हत्याकांड को अंजाम दिया। घटना के बाद महज कुछ ही घंटो में भिलाई नगर पुलिस ने तीनों आरोपियों को  गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

विज्ञापन


रूआबांधा पंथी चौक के पास सभी दोस्तों ने मिलकर पहले शराब पी। पार्टी के दौरान तीनों की अपने चौथे दोस्त से विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि तीनों ने मिलकर एक की हत्या कर दी। चाकू से मृतक धरम राज सोनानी पर 8 से 9 बार वार किए गए। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सुपेला में एग रोल दुकान में काम करता था घटना की सूचना के बाद भिलाई नगर पुलिस देर रात घटनास्थल पर पहुंची और तीनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इसके बाद महज चंद घंटों में तीनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में बाली जाल, सुमित जाल, शंकर तांडी शामिल है।

दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि मामले का मुख्य आरोपी बाली जाल पूर्व में एनडीपीएस की सजा काट चुका है। उसको इस बात का संदेह था, की मृतक धरम राज सेनानी और विक्की नाम का युवक ने ही पुलिस से मुखबिरी की थी। जिसके कारण उसको जेल जाना पड़ा था। इसलिए घटना की रात सभी ने मिलकर शराब पी और इसके बाद बाली जाल ने दोनों को मारने की साजिश रची। धरम राज तो मारा गया। लेकिन विक्की बचकर भाग निकला। विक्की की भी तलाश कर ली गई है और बयान के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें