फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

800 रुपये के लिए कत्ल: पैसे मांगने पर तीन भाइयों ने दो भाइयों को चाकू से गोदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Mon, 20 Feb 2023 05:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

सीएसपी वैभव बैंकर ने बताया कि दोनों पक्षों में पहले किसी बात को लेकर मामूली विवाद हुआ था। इसी रंजिश को लेकर आरोपी पक्ष ने गजेंद्र विश्वकर्मा पर जानलेवा हमला कर दिया। बीच- बचाव करने पर उसके भाई को भी उन्होंने चाकू मारा है।
विज्ञापन
पैसे मांगने पर तीन भाइयों ने दो भाइयों को चाकू से गोदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग में चाकूबाजी का मामला सामने आया है। इस चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई है।सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र दो गुटों में विवाद के बाद आरोपियों ने मृतक की मां और उसके दोस्त के सामने उसके दोनों बेटों को चाकू से गोद डाला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। दूसरे युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनो सगे भाई हैं।

विज्ञापन


दुर्ग सीएसपी वैभव बैंकर ने बताया कि दुर्ग चंडी मंदिर के पास दो पक्षों में विवाद के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने दोनों सगे भाइयों के साथ मारपीट करते हुए चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया है। मृतक गजेन्द्र विश्वकर्मा 20 वर्ष बजरंग नगर कंडरापारा दुर्ग वहां बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान मोहल्ले का रहने वाला राकेश साहू अपने भाई अजय साहू और घनश्याम साहू के साथ पहुंचा। और पैसे की बात को लेकर वाद विवाद हुआ। विवाद मारपीट में तब्दील हो गई और चाकू से हमला कर दिया। 

मारपीट की जानाकारी होने पर माता- पिता और भाई बचाव करने लगे तो आरोपियों ने उसके भाई रमेश विश्वकर्मा पर भी चाकू से हमला कर दिया आरोपियों ने मृतक के परिजनों के सामने ही दोनो पर चाकू से हमला कर कर मौत की घाट उतार दिया। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए गए। आरोपियों को पकड़ने के लिए दुर्ग सीएसपी वैभव बैंकर ने तीन अलग-अलग टीम बनाकर तीनों आरोपियों की टीमों ने रात भर उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। और आज सुबह तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन


सीएसपी वैभव बैंकर ने बताया कि दोनों पक्षों में पहले किसी बात को लेकर मामूली विवाद हुआ था। इसी रंजिश को लेकर आरोपी पक्ष ने गजेंद्र विश्वकर्मा पर जानलेवा हमला कर दिया। बीच- बचाव करने पर उसके भाई को भी उन्होंने चाकू मारा है।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने अजय से 800 सौ उधार लिए थे जिसे वापस मांगने पर वाद- विवाद हुआ फिर तीनों सगे भाई अजय साहू, राकेश साहू, घनश्याम साहू ने मिलकर गजेन्द्र पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दिया। बचाव करने आए उसके भाई रमेश पर भी चाकू से हमला कर दिया जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें