फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg News: फर्जी क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनाकर की अवैध वसूली, तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 03 Jul 2025 12:19 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग के स्मृति नगर पुलिस ने फर्जी क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनाकर भिलाई के लेखापाल अधिकारी से अवैध वसूली करने वाले शातिर बदमाश सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग के स्मृति नगर पुलिस ने फर्जी क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनाकर भिलाई के लेखापाल अधिकारी से अवैध वसूली करने वाले शातिर बदमाश सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न थाना क्षेत्र में आपराधिक रिकॉर्ड हैं। पुलिस ने आरोपियों से दो बाइक, तीन मोबाइल और 3 हजार रूपए नगद बरामद किए हैं।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों ने मोबाइल चोरी के केस में फंसाने और मारपीट कर क्राइम ब्रांच का फर्जी अधिकारी बनकर 24 हजार रुपये की अवैध उगाही की। पीड़ित ने स्मृति नगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी भूपेन्द्र सोनी एवं वेदान्त की तलाश शुरू की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

आरोपी भूपेन्द्र सोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि अपने साथी वेदांत, अमन और किशोर कुमार उर्फ रॉकी के साथ मिलकर भिलाई नगर निगम के जोन 5 के लेखापाल अधिकारी के साथ योजनाबद्ध तरीके से मोबाइल चोरी के केस में फंसाने के लिए इमली तालाब के पास बुलाकर मारपीट कर डरा धमका कर 25 हजार रूपये की मांग की। उससे 24 हजार रूपये लेकर आपस में बंटवारा किया गया। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भूपेन्द्र सोनी के खिलाफ स्मृतिनगर चौकी में 5 प्रकरण और जामुल थाना में एक  मामला पूर्व में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें