युवक और युवती दोनों की मां पुलिस विभाग में पदस्थ है। घटना के कुछ दिन पूर्व युवती की मां का ट्रांसफर सरगुजा हो गया। युवती भी उसके साथ सरगुजा चली गई, जहां सरगुजा निवासी युवक कुलेश्वर साहू के प्रति युवती रोशनी लकड़ा आकर्षित हो गई।
इस दौरान चेतन भी युवती को फोन करता था। जिससे वह परेशान हो गई थी। 24 दिसंबर को रोशनी अपनी मां के साथ दुर्ग आई थी। चेतन रोशनी से मिलने के लिए बोला। लेकिन युवती ने उससे मिलने के लिए इनकार कर दिया। चेतन की बात रोशनी ने सरगुजा वाले प्रेमी कुलेश्वर साहू को बताई।
जिसके बाद आरोपी रोशनी और कुलेश्वर ने चेतन की हत्या प्लानिंग की। प्लानिंग के तहत रोशनी ने चेतन को कॉल करने ग्राउंड के पास बुलाया। जहां पहले से कुलेश्वर और उसके साथी मौजूद थे। चेतन के पहुंचाने पर कुलेश्वर उसे रोशनी से बात करने को लेकर विवाद किया।
विवाद बढ़ने पर तीन अपचारी बालक कुलेश्वर,आकाश देशलहरे ने मिलकर लाठी डंडे से चेतन की दौडा-दौड़ाकर पिटाई कर दी। घटना में अपनी जान बचाते हुए घर के बाउंड्रीवाल से कूद कर पहुंचा। लेकिन पैर सिल्प होने से आरोपियों के हत्थे चढ़ने पर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस घटना की प्रेमिका रोशनी लकड़ा, कुलेश्वर साहू,आकाश देशलहरे समेत तीन नाबालिग को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।