पुलिस ने चला रखा है अभियान
दरअसल, दुर्ग पुलिस ने शादी, पार्टी, जन्मदिन और अन्य मौकों पर हवाई फायरिंग करने वाले या हथियार लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वालों के खिलाफ अभियान चला रखा है। इनमें वो लोग भी शामिल हैं, जो अवैध हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं। पुलिस ने पिछले दिनों ऐसे ही हवाई फायरिंग करने वाले दो आरोपियों पर कार्रवाई की। इसकी जानकारी लोगों को लगी तो उन्होंने पुलिस के पास इस तरह के कई वीडियो और फोटो उपलब्ध करा दिए। पुलिस ने इनकी तस्दीक की और आरोपियों तक पहुंच गई।
शौक के लिए पिस्टल लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो पकड़ी गई।
- फोटो : संवाद
शौक के लिए कट्टा लेकर खिंचवाई थी फोटो
इन सभी को पकड़कर थाने लाया गया और फिर एसपी दफ्तर में पेश किया गया। इसमें एक युवती भी शामिल है। उससे खुद एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बात की। पूछताछ में युवती ने बताया कि वह रील्स के लिए वीडियो बनाने रायपुर गई थी। वहीं उसके एक दोस्त ने उसे कट्टा दिया था। जिसके साथ उसने शौक के चलते फोटो ली और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। युवती ने कहा कि उसे नहीं पता था कि ऐसा करना गैर कानूनी है। उसने यह भी बताया कि जिस दोस्त से कट्टा लिया, वह उसे लेकर घूम रहा था।
जन्मदिन पार्टी में बच्चे से कराई थी फायरिंग।
- फोटो : संवाद
बर्थ-डे पार्टी में बच्चे से कराई फायरिंग की
वहीं पुलिस ने एक अन्य आरोपी से भी पूछताछ की। आरोपी युवक ने बताया कि उसके पास 17 साल से पिस्टल है। वह उसे लेकर पहले न्यू ईयर पार्टी में पहुंचा था। वहां उसने हवाई फायर किया था। इसके बाद उसे लेकर बर्थ डे पार्टी में लेकर गया और वहां फायरिंग की। एसपी ने पूछा कि इसमें क्या मजा आया। अगर आवाज ही सुननी थी तो रिकॉर्डेड ही स्पीकर पर चला देते। पार्टी में बच्चे से भी फायरिंग कराई। आरोपी ने बताया कि उसने दुर्ग पुलिस लाइन में चलाने की ट्रेनिंग ली है। फायरिंग के बाद खुल अपलोड भी किया।
एसपी ने पूछा तो चाकू लेकर फोटो खिंचवाने का स्टाइल बताया।
- फोटो : संवाद
केक काटने के लिए लाया रामपुरी चाकू
पुलिस ने धारदार चाकू के साथ भी एक आरोपी सनी को पकड़ा। आरोपी ने बताया कि उसने चाकू बाबा धाम से खरीदा था। इसका इस्तेमाल बर्ड-डे पर केक काटने के लिए करता था। इसे उसके दोस्त भी केक काटने के लिए करते थे। अब तक 15-20 केक काटने में इसका इस्तेमाल कर चुका था। चाकू के साथ सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट की तो पुलिस ने पकड़ लिया। फोटो के साथ लिखा था कि बर्थ-डे ब्वॉय, गैंगस्टर भाई सनी। जिस दोस्त ने फोटो पोस्ट की उसकी प्रोफाइल का नाम साइलेंट ब्वॉय है।
पुलिस गिरफ्त में कट्टे से हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी।
- फोटो : संवाद
केक काटकर कट्टे से फायरिंग की, पुलिस पहुंच गई
वहीं इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को देवबलोदा चरोदा निवासी के.गौतम को देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के. गौतम अपने जन्मदिन की पार्टी पर दोस्तों के साथ मना रहा था। इस दौरान केक काटने के दौरान देशी कट्टा से हवाई फायरिंग की। फिर इसका वीडियो बनाया। पुलिस को पता चला तो घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में बताया कि उसने कट्टा और कारतूस 30 हजार रुपये में अनिल सोनी उर्फ गुड़वा से खरीदा था। फिलहाल पुलिस उसका भी पता लगा रही है।