फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg: युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी, हितलेश कुमार के रूप में हुई पहचान, परिजनों में मातम

Thu, 19 Jun 2025 05:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग में पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत पदुम नगर श्रीराम सिटी के पीछे एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्ट्या यह मामला हत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग में पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत पदुम नगर श्रीराम सिटी के पीछे एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्ट्या यह मामला हत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पीएम के लिए सुपेला अस्तपाल भिजवा दिया है।

विज्ञापन


दरअसल पदुम नगर श्रीराम सिटी के पास स्थानीय लोगो ने पुलिस को सूचना दी गई कि एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना के बाद पुरानी भिलाई पुलिस मौके पर पहुंचकर शव की पहचान हितलेश कुमार मारकंडे 37 वर्ष के रूप में की गई। जो भिलाई चरोदा नगर निगम का सफाई कर्मचारी था। वह मुक्ता टॉकीज के सामने स्थित अटल आवास में रहता था। उसके शरीर में चोट के निशान भी देखे गए हैं।हितलेश मारकंडे कल सुबह से ही परेशान था।वह दो बार घर से लापता हो चुका था। परिजन उसे एक बार सुबह एवं दोपहर में वापस घर ले आए थे। इसके बाद फिर से कल शाम 6:00 बजे तीसरी बार घर से निकला था। 

देर रात तक परिजन खोजते रहे परंतु नहीं लौटा।आज सुबह उसकी बॉडी पदुम नगर के श्रीराम सिटी के पास मृत अवस्था में पड़ा हुआ बरामद हुआ है।मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था।वह कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान भी था। उसके परेशानी का कारण ज्ञात बताया जा रहा है इसके पूर्व वह आत्महत्या भी करने का प्रयास कर चुका था।फिलहाल पुलिस मृतक के शव का पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें