फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसपी हादसे में झुलसे श्रमिक की मौत: प्लांट में हॉट मैटल गिरने से चार कर्मचारी हुए थे घायल, दो की हालत गंभीर

Wed, 10 May 2023 11:17 AM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई

सार

रंजीत सिंह खुर्सीपार का रहने वाला था, जो प्लांट में ठेका श्रमिक के तौर पर कार्य करता था। रंजीत को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया, लेकिन सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उसे दोबारा आईसीयू में शिफ्ट किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
रंजीत सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट के एसएमएस-2 के कास्टर-6 में 25 अप्रैल को हुए हादसे में झुलसे एक ठेका श्रमिक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में चार ठेका श्रमिक झुलस गए थे, जिन्हें भिलाई के सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहां उपचार के दौरान एक श्रमिक ने बुधवार को दम तोड़ दिया। जबकि दो श्रमिकों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में बीएसपी प्रबंधन ने लापरवाही मानते हुए जीएम और डिप्टी मैनेजर को सस्पेंड भी किया है।

विज्ञापन


प्लांट के एसएमएस 2 के कास्टर 6 में पिघला हॉट मैटल कार्य कर रहे मजदूरों पर छिटक कर ऊपर आ गिरा था। जिसके कारण चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी ठेका मजदूरों को एंबुलेंस से बीएसपी के मेन हॉस्पिटल से सेक्टर 9 रेफर किया गया है। इस घटना में  रमेश मौर्य, राजू तांडी, अमित सिंह, रंजीत सिंह घायल हो गए थे। रंजीत सिंह की इलाज के दौरान मौत हो है। वही अमित सिंह 80%, रमेश मौर्य 40% और राजू तांडी 20% झुलसी हालत में उपचार जारी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें